बांसवाड़ा: लिओ कॉलेज में जीवन रक्षा अभियान का असर, सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस ने तेज की जागरूकता मुहिम
पुलिस विभाग द्वारा संचालित “जीवन रक्षा अभियान” के तहत मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं में अपने परिजनों को खो चुके परिवारों के सदस्य, शहर के गणमान्य नागरिक तथा पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल हुए।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह,डीएसपी मनीष चारण,थानाधिकारी बुद्धराम मौजूद रहे।