धमतरी: आई एल एस हॉस्पिटल ने 175 मरीजों के लिए सफल चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया
शनिवार को आई एल एस हॉस्पिटल की ओर से 175 मरीजों के लिए चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। समाज सेवी मदनलाल चोरड़िया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कई विशेषज्ञ डॉक्टरों और समाज के गणमान्य लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।