पूरनपुर: अधिशासी अभियंता की कुर्सी खाली, जेई के बिगड़े बोल तो कौन सुनेगा फरियाद
पूरनपुर विद्युत उपखंड कार्यालय में उपभोक्ताओं की समस्याएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं, वहीं समाधान के लिए जिम्मेदार अधिशासी अभियंता की कुर्सी ज्यादातर दिनों खाली रहने से उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। भाकियू जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताते हैं कि जब से अधिशासी अभियंता प्रशांत गुप्ता का स्थानांतरण हुआ और नवीन अधिशासी अभियंता हरेन्द्र सिंह नहीं मिलते हैं।