बक्सर: बक्सर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग में 87 लोग गिरफ्तार, 53800 रूपए वसूला जुर्माना
Buxar, Buxar | Jun 9, 2026 बक्सर रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट कैंप कोर्ट के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत महिला कोच और दिव्यांग कोच में अवैध रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ ट्रैक पार करने, नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने, बिना अनुमति चेन पुलिंग करने वालों को पकड़ा गया।