पटना ग्रामीण: बाईपास थाना क्षेत्र के पैजाबा एनएच 30 पर हाईवा ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर मौत
पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के पैजाबा एनएच 30 पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने साइकिल सवार व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाईवा चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।