पटना ग्रामीण: एनर्जी पार्क के पास से 11 साल के अपहृत बच्चे को पुलिस ने किया बरामद, बच्चे के चचेरे चाचा गिरफ्तार
शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एनर्जी पार्क के पास से 11 साल के बच्चे का अपहरण हो गया था। जिसकी गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा ली है। सचिवालय डीएसपी साकेत कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को बच्चे का अपहरण एनर्जी पार्क के पास से हो गया था। इस घटना की सूचना मिलते ही सीसीटीवी कैमरे के आधार पर छापेमारी कर बच्चे को बरामद कर लिया गया।