पटना ग्रामीण: पटना नगर निगम के अधिकारियों ने चैती छठ की तैयारी को लेकर गंगा घाटों का किया निरीक्षण
12 अप्रैल से शुरू होने वाले लोक आस्था के महापर्व चैती छठ को लेकर पटना नगर निगम तैयारी में जुट गया है। चार दिवसीय महापर्व को लेकर सभी गंगा घाटों के साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में सोमवार को पटना नगर निगम के अधिकारियों ने राजधानी के सभी गंगा घाटों का निरीक्षण किया और गंगा घाटों के साफ सफाई और तैयारी में लगे कर्मचारियों को कई निर्देश दिए।