कासगंज: कासगंज की हजारा नहर में डूबकर लापता तीनों सगे भाइयों का शव नहर से पीएसी जवानों ने किया बरामद, रेस्क्यू बंद
जिला हाथरस के टीकरी नगला के रहने वाले तीन सगे भाई छोटू, अजय, जय प्रकाश नहर पर नहाने आये थे। नहाते समय गहरे पानी में डूबने से तीनों लापता हो गए। वहीं पी ए सी फ़्लड यूनिट टीम के जवानों ने तीनों भाइयों के शवो को नहर से बरामद कर लिया है। और अब रेस्क्यू अभियान भी बंद किया गया है। शवों को पीएम को भेजा गया है।