जमुई: जमुई जेल में शराब अधिनियम मामले में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ी
Jamui, Jamui | Mar 13, 2025 जमुई जेल में शराब अधिनियम मामले में 5 दिन पहले गिरफ्तार एक अभियुक्त की तबीयत जेल में गुरुवार की दोपहर 12 बजे के करीब अचानक बिगड़ गई। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। कैदी की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के सोनपे गांव निवासी शक्तिमान पासवान के रूप में की गई है।