कोलायत: कोलायत के खिलाड़ियों ने जीते 45 पदक, 15 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन, कोलायत में खुशी का माहौल
बीकानेर में संपन्न हुई 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोलायत तहसील के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 12 रजत और 18 कांस्य सहित कुल 45 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। बॉक्सिंग, कराटे और जूडो में खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन के साथ 15 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है।