रातू: रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता: लूटपाट गिरोह का भंडाफोड़, 10 अपराधी गिरफ्तार, लूटा हुआ सारा सामान बरामद
Ratu, Ranchi | Mar 30, 2026 रांची जिले के डोरंडा, जगन्नाथपुर (पुंदाग ओपी), ओरमांझी, सदर (मेसरा ओपी) व टाटीसिलवे थाना क्षेत्रों में 18 से 25 मार्च के बीच हुई छह लूटपाट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसएसपी रांची के निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी सहायता व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। गिरफ्तार अपराधी गिरोह के 10 सदस्यों को चाकू, नकदी, कपड़े, मोबाइल, कार, मोटरसाइकिल व स्कूट