धनौरा: गजरौला के नगलिया मेव में बाइक हटाने को लेकर डेयरी संचालक और उसके साथी को पीटा, हालत गंभीर
गजरौला बसंत विहार मोहल्ला निवासी सलमान मंगलवार छह बजे बजे वाहन से दूध लेकर डेयरी पर जा रहा था। नगलिया मेव के निकट • रास्ते में बाइक खड़ी थी। उनके चालक ने बाइक हटाने के लिए कई बार - हॉर्न बजाया। मगर उसने बाइक नहीं हटाई। उल्टे उनके साथ गाली गलौज ■ करने लगे। जिसका विरोध करने पर उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट की।