जांजगीर: वार्ड-19 में 12 लाख 24 हजार रुपए की लागत से बनेगा आंगनबाड़ी भवन, विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमि पूजन
जांजगीर-नैला नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 19 में आज शनिवार की दोपहर 3 बजे 12 लाख 24 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नए आंगनबाड़ी भवन का भूमि पूजन विधायक ब्यास कश्यप ने किया। विधायक ने कहा कि भवन बनने से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक एवं खेलकूद की सुविधाएं मिलेंगी। भवन में हॉल, गार्डन, स्टोर रूम और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।