लोहरदगा: चेक अनादरण मामलों के निष्पादन के लिए पक्षकारों से संपर्क कर लोक अदालत में लाएं: सीजेएम कृष्णकांत मिश्रा
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा के आदेश पर शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे व्यवहार न्यायालय परिसर में सीजेएम सह एसीजेएम सह प्रभारी सचिव डालसा कृष्णकांत मिश्रा ने सभी मध्यस्थों के साथ बैठक की।