रतनी फरीदपुर: रशीदपुर बांग्ला में शराब पीकर बाइक चलाना एक व्यक्ति को पड़ा महंगा, सड़क दुर्घटना में हुआ गंभीर घायल
जहानाबाद के शकूराबाद थाना क्षेत्र के रशीदपुर बांग्ला निवासी रोशन कुमार शराब के नशे में बाइक से बाजार से घर लौट रहे थे। गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और निर्माण स्थल से टकराकर हादसा हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने पहले शकूराबाद में प्राथमिक उपचार कराया, फिर उन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया।