समस्तीपुर: ताजपुर गांधी चौक के पास युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने घंटों तक NH-28 किया जाम
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार अज्ञात अपराधी ने गेराज में घुसकर एक युवक गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आक्रोशित लोगों ने NH 28 समस्तीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग को घंटो जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे ASP अपराधी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद सबको अपने कब्जे में ले कराया पोस्टमार्टम।