महरौनी: महरौनी ब्लॉक के उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने लखन लाल, साथी कर्मचारियों ने दी बधाई
महरौनी ब्लाक में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। जहां सभी पदों के लिए एक-एक आवेदन प्राप्त होने पर निर्विरोध रूप से लखन लाल को ब्लॉक अध्यक्ष, मलखान सिंह को मंत्री, हकीम पटेल को कोषाध्यक्ष, परमानंद को संगठन मंत्री एवं रतिराम को संप्रेक्षक चुना गया है।