कोरबा: बालको मार्ग में आधा घंटे तक नो एंट्री लगाएं, जर्जर सड़कों को बनवाएं और बाजार में कार्य कराएं
Korba, Korba | Apr 9, 2026 सीपीआई द्वारा लगातार कोरबा जिले की जन समस्याओं को उठाया जा रहा है पर शासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कोरबा ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि बालको नगर की जन समस्याओं को लेकर अलग-अलग दिनांक में धरना प्रदर्शन एवं जिलाधीश से मुलाकात कर ज्ञापन दिए गए हैं।