बिहार: नालंदा के प्रभारी जिलाधिकारी ने प्री स्कूल से 8 वी तक के सभी स्कूलों को 27 जून तक बंद रखने का दिया निर्देश
Bihar, Nalanda | Jun 22, 2026 नालंदा जिले में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए नालंदा के प्रभारी जिलाधिकारी ने स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दिया है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि प्री स्कूल से 8 क्लास तक सभी स्कूलो को 22 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया गया था। मगर भीषण गर्मी को देखते हुए अब 27 जून तक सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।