शिवपुरी नगर: गमी में शामिल होकर घर लौट रहा युवक खोड़ चौकी क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने जिला अस्पताल में करवाया भर्ती
मनोज वंशकार पुत्र हल्के सिंह निवासी राजापुर गमी में शामिल होने खोड़ आया हुआ था। जहां से वह आज बुधवार की दोपहर 1 बजे अपने घर की ओर जा रहा था तभी खोड़ चौकी क्षेत्र में वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसको पुलिस ने उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।