तुलसीपुर: पुरवा रोड तुलसीपुर में बाइक की टक्कर से सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, भतीजी को स्कूल छोड़ने जा रहा था
मंगलवार सुबह लगभग 9:00 बजे पुरवा रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक भतीजी को स्कूल छोड़ने जा रहा था कि सड़क पर अचानक तेज रफ्तार बाइक में उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है एवं बाइक चालक की तलाश की जा रही है।