तुलसीपुर: गैसड़ी थाना पुलिस टीम ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मंगलवार लगभग शाम 4:00 बजे थाना गैसड़ी पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया की आर्म्स एक्ट के मामले में घनश्याम पुत्र सीताराम गुप्ता निवासी बखरकोटवा थाना कोतवाली गैसड़ी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर न्यायालय रवाना किया गया है।