Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
No video available

होशंगाबाद शहर: यादव समाज द्वारा श्री कृष्ण की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई #krishnjanmasthami #hoshangabad.news

MORE NEWS

💠 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में कृषि कल्‍याण के लिए आयोजित की जा रही ग्रामसभाएं

💠 कृषकों को नरवाई प्रबंधन के लिए किया जा रहा जागरूक

💠 एसडीएम पिपरिया ने नरवाई प्रबंधन ग्राम सभा का किया निरीक्षण

➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीएम पिपरिया श्री आकिब खान ने गुरुवार को ग्राम सुरेला किशोर में नरवाई प्रबंधन के संबंध में आयोजित ग्राम सभा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों को नरवाई के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित प्रबंधन के उपायों की जानकारी देते हुए कृषि अवशेषों के उचित निस्तारण तथा उपलब्ध कृषि संयंत्रों के उपयोग के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे फसल अवशेषों में आग लगाने के बजाय आधुनिक तकनीकों एवं कृषि यंत्रों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री खान ने ग्राम सुरेला किशोर स्थित माध्यमिक शाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात एसडीएम ने ग्राम माथनी पहुंचकर प्राथमिक शाला एवं मध्यान्ह भोजन किचिन शेड का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपस्थित शिक्षकों को शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Agriculture, Madhya Pradesh

💠 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में कृषि कल्‍याण के लिए आयोजित की जा रही ग्रामसभाएं 💠 कृषकों को नरवाई प्रबंधन के लिए किया जा रहा जागरूक 💠 एसडीएम पिपरिया ने नरवाई प्रबंधन ग्राम सभा का किया निरीक्षण ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीएम पिपरिया श्री आकिब खान ने गुरुवार को ग्राम सुरेला किशोर में नरवाई प्रबंधन के संबंध में आयोजित ग्राम सभा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों को नरवाई के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित प्रबंधन के उपायों की जानकारी देते हुए कृषि अवशेषों के उचित निस्तारण तथा उपलब्ध कृषि संयंत्रों के उपयोग के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे फसल अवशेषों में आग लगाने के बजाय आधुनिक तकनीकों एवं कृषि यंत्रों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री खान ने ग्राम सुरेला किशोर स्थित माध्यमिक शाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात एसडीएम ने ग्राम माथनी पहुंचकर प्राथमिक शाला एवं मध्यान्ह भोजन किचिन शेड का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपस्थित शिक्षकों को शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Agriculture, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

💠 कलेक्‍टर के निर्देशानुसार शासकीय भूमि पर अतिक्रमण से सुरक्षा हेतु चलाया जा रहा सीमांकन अभियान

💠 अभियान के तहत तहसीलदार इटारसी द्वारा शा. विद्यालय की भूमि का किया गया सीमांकन

➡️ कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में सभी शासकीय संस्थानों की भूमि की सुरक्षा और अभिलेखों के अनुरूप सीमांकन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अतिक्रमण की संभावना को समाप्त करना है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

➡️इसी क्रम में तहसीलदार श्रीमती सुनीता साहनी के मार्गदर्शन में मंगलवार को इटारसी तहसील क्षेत्र के ग्राम मलोथर स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय की जमीन का विधिवत सीमांकन किया गया।

30 जून 2026 को राजस्व निरीक्षक विजय किरार के नेतृत्व में गठित टीम मौके पर पहुंची। राजस्व दल ने अभिलेखों के आधार पर विद्यालय की भूमि की सीमाएं चिन्हित कर सीमांकन की कार्रवाई पूरी की। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav General Administration Department, MP  Department Of Revenue, Madhya Pradesh

💠 कलेक्‍टर के निर्देशानुसार शासकीय भूमि पर अतिक्रमण से सुरक्षा हेतु चलाया जा रहा सीमांकन अभियान 💠 अभियान के तहत तहसीलदार इटारसी द्वारा शा. विद्यालय की भूमि का किया गया सीमांकन ➡️ कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में सभी शासकीय संस्थानों की भूमि की सुरक्षा और अभिलेखों के अनुरूप सीमांकन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अतिक्रमण की संभावना को समाप्त करना है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ➡️इसी क्रम में तहसीलदार श्रीमती सुनीता साहनी के मार्गदर्शन में मंगलवार को इटारसी तहसील क्षेत्र के ग्राम मलोथर स्थित एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय की जमीन का विधिवत सीमांकन किया गया। 30 जून 2026 को राजस्व निरीक्षक विजय किरार के नेतृत्व में गठित टीम मौके पर पहुंची। राजस्व दल ने अभिलेखों के आधार पर विद्यालय की भूमि की सीमाएं चिन्हित कर सीमांकन की कार्रवाई पूरी की। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav General Administration Department, MP Department Of Revenue, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

💠कलेक्टर के निर्देशानुसार तवा ब्रिज पर भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती, राजस्व अमला कर रहा 24 घंटे निगरानी

➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार नर्मदापुरम - पिपरिया हाईवे को जोड़ने वाले जिले के महत्वपूर्ण तवा ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के कारण किसी भी संभावित अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए ब्रिज पर भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्णतः प्रतिबंध लागू किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में प्रशासन द्वारा इस प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तवा ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण कर ब्रिज के दोनों ओर हाइट गेज बैरियर स्थापित किए जाने के निर्देश दिए हैं, ताकि भारी वाहनों का प्रवेश प्रभावी रूप से रोका जा सके। साथ ही उन्होंने राजस्व विभाग को ब्रिज पर लगाए गए प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने तथा लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं।

कलेक्टर के निर्देशों के पालन में राजस्व अमले द्वारा तवा ब्रिज के दोनों ओर शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तैनात कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि कोई भी भारी वाहन ब्रिज से होकर न गुजर सके। इसके अतिरिक्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार द्वारा भी समय-समय पर मौके का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। जिला प्रशासन ने वाहन चालकों एवं परिवहन संचालकों से अपील की है कि वे तवा ब्रिज पर लागू प्रतिबंध का पालन करें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, जिससे जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना से बचा जा सके।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP National Highways Authority of India - NHAI Madhya Pradesh Transport Department

💠कलेक्टर के निर्देशानुसार तवा ब्रिज पर भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती, राजस्व अमला कर रहा 24 घंटे निगरानी ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार नर्मदापुरम - पिपरिया हाईवे को जोड़ने वाले जिले के महत्वपूर्ण तवा ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के कारण किसी भी संभावित अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए ब्रिज पर भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्णतः प्रतिबंध लागू किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में प्रशासन द्वारा इस प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तवा ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण कर ब्रिज के दोनों ओर हाइट गेज बैरियर स्थापित किए जाने के निर्देश दिए हैं, ताकि भारी वाहनों का प्रवेश प्रभावी रूप से रोका जा सके। साथ ही उन्होंने राजस्व विभाग को ब्रिज पर लगाए गए प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने तथा लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशों के पालन में राजस्व अमले द्वारा तवा ब्रिज के दोनों ओर शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तैनात कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि कोई भी भारी वाहन ब्रिज से होकर न गुजर सके। इसके अतिरिक्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार द्वारा भी समय-समय पर मौके का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। जिला प्रशासन ने वाहन चालकों एवं परिवहन संचालकों से अपील की है कि वे तवा ब्रिज पर लागू प्रतिबंध का पालन करें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, जिससे जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना से बचा जा सके। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP National Highways Authority of India - NHAI Madhya Pradesh Transport Department

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

💠विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण का जिला स्तरीय कार्यक्रम केसला में आयोजित

💠ग्रामीण परिवारों को 125 दिन के रोजगार की गारंटी, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी के संबंध में ग्राम वासियों को कराया गया अवगत

➡️ शासन के निर्देशानुसार विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (VB-G-RAMG) का जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरुवार को केसला स्थित मंगल भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 1 जुलाई 2026 से संशोधित स्वरूप में लागू किए गए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण की जानकारी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम कलमें उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन, एसडीएम इटारसी श्री नीलेश शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केसला श्रीमती सुमन खातरकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी प्रदान की जाएगी तथा 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को उनके गांव से पांच किलोमीटर की परिधि के भीतर ही कार्य उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना श्रमिकों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। उन्होंने जानकारी दी कि मनरेगा जॉब कार्डधारी श्रमिकों का ई-केवाईसी पूर्ण किया जा चुका है। जिन ग्रामीण परिवारों के पास जॉब कार्ड नहीं है, वे अपने परिवार के वयस्क सदस्यों का नाम, आयु एवं पते का विवरण संबंधित ग्राम पंचायत में प्रस्तुत कर ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड के लिए पंजीयन करा सकते हैं।

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्य विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण के प्रावधानों के अनुरूप जारी रहेंगे तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा, ताकि सार्वजनिक परिसंपत्तियां अधूरी न रहें और ग्रामीण समुदाय को उनका पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के कुशल मजदूरी रोजगार की गारंटी प्रदान कर ग्रामीण विकास को नई गति देगा।

अधिनियम की जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन ने बताया कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम, 2025 ग्रामीण रोजगार एवं विकास से संबंधित महत्वपूर्ण कानून है, जिसका उद्देश्य विकसित भारत-2047 की परिकल्पना के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र जॉब कार्डधारी ग्रामीण परिवार को 125 दिनों के कुशल मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की गई है। साथ ही जल सुरक्षा, जलवायु अनुकूल विकास, आजीविका आधारित अधोसंरचना निर्माण, जनभागीदारी, पारदर्शिता एवं सामाजिक अंकेक्षण पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के क्रियान्वयन में 60 प्रतिशत वित्तीय भागीदारी केंद्र शासन एवं 40 प्रतिशत राज्य शासन की रहेगी तथा जिला स्तर पर श्रम एवं सामग्री का अनुपात 60:40 बनाए रखा जाएगा।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Labour, Madhya Pradesh

💠विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण का जिला स्तरीय कार्यक्रम केसला में आयोजित 💠ग्रामीण परिवारों को 125 दिन के रोजगार की गारंटी, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी के संबंध में ग्राम वासियों को कराया गया अवगत ➡️ शासन के निर्देशानुसार विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (VB-G-RAMG) का जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरुवार को केसला स्थित मंगल भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 1 जुलाई 2026 से संशोधित स्वरूप में लागू किए गए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण की जानकारी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम कलमें उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन, एसडीएम इटारसी श्री नीलेश शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केसला श्रीमती सुमन खातरकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी प्रदान की जाएगी तथा 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को उनके गांव से पांच किलोमीटर की परिधि के भीतर ही कार्य उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना श्रमिकों के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। उन्होंने जानकारी दी कि मनरेगा जॉब कार्डधारी श्रमिकों का ई-केवाईसी पूर्ण किया जा चुका है। जिन ग्रामीण परिवारों के पास जॉब कार्ड नहीं है, वे अपने परिवार के वयस्क सदस्यों का नाम, आयु एवं पते का विवरण संबंधित ग्राम पंचायत में प्रस्तुत कर ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड के लिए पंजीयन करा सकते हैं। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्य विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण के प्रावधानों के अनुरूप जारी रहेंगे तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा, ताकि सार्वजनिक परिसंपत्तियां अधूरी न रहें और ग्रामीण समुदाय को उनका पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के कुशल मजदूरी रोजगार की गारंटी प्रदान कर ग्रामीण विकास को नई गति देगा। अधिनियम की जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन ने बताया कि विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम, 2025 ग्रामीण रोजगार एवं विकास से संबंधित महत्वपूर्ण कानून है, जिसका उद्देश्य विकसित भारत-2047 की परिकल्पना के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र जॉब कार्डधारी ग्रामीण परिवार को 125 दिनों के कुशल मजदूरी रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की गई है। साथ ही जल सुरक्षा, जलवायु अनुकूल विकास, आजीविका आधारित अधोसंरचना निर्माण, जनभागीदारी, पारदर्शिता एवं सामाजिक अंकेक्षण पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के क्रियान्वयन में 60 प्रतिशत वित्तीय भागीदारी केंद्र शासन एवं 40 प्रतिशत राज्य शासन की रहेगी तथा जिला स्तर पर श्रम एवं सामग्री का अनुपात 60:40 बनाए रखा जाएगा। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Labour, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

💠जिले में "खेत बचाओ अभियान" संपन्न, 5000 से अधिक किसानों को दी गई समसामयिक कृषि जानकारी

➡️ नर्मदापुरम जिले में चल रहे भारत सरकार के "खेत बचाओ अभियान" 01 जून से 30 जून 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान का मुख्य उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के दुष्‍प्रभाव से मिट्टी और खेतों को बचाना तथा किसानों की लागत कम कर आय बढ़ाना रहा।

➡️संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास भोपाल के निर्देशानुसार किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन "आत्मा" एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त मैदानी दल ने पूरे जिले में अभियान चलाया। टीम में कृषि वैज्ञानिक, कृषि विस्तार अधिकारी, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक शामिल थे। दल ने गांव-गांव जाकर चौपाल लगाकर किसानों से सीधा संवाद किया।

➡️अभियान में कृषकों को 01 माह तक संतुलित एवं विवेकपूर्ण उर्वरक उपयोग, मुदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक खेती, हरी खाद का उपयोग, मिटटी परीक्षण उपरांत की गई अनुशंसा के आधार पर उवर्रक का प्रयोग, समन्वित पोषक तत्वों का प्रबंधन एवं ई-विकास प्रणाली से टोकन बुक करने की प्रक्रिया आदि विषयों पर कृषकों को जागरूक किया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि रासायनिक खादों और कीटनाशकों के दुष्प्रभाव से बचकर प्राकृतिक खेती अपनाने से न सिर्फ मिट्टी बचेगी बल्कि खेती की लागत भी घटेगी और आय बढ़ेगी।

➡️अभियान अंतर्गत 01 माह में जिले के सभी विकासखंडों में 120 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से 5000 से अधिक कृषकों को जागरूक किया गया।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh

💠जिले में "खेत बचाओ अभियान" संपन्न, 5000 से अधिक किसानों को दी गई समसामयिक कृषि जानकारी ➡️ नर्मदापुरम जिले में चल रहे भारत सरकार के "खेत बचाओ अभियान" 01 जून से 30 जून 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान का मुख्य उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के दुष्‍प्रभाव से मिट्टी और खेतों को बचाना तथा किसानों की लागत कम कर आय बढ़ाना रहा। ➡️संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास भोपाल के निर्देशानुसार किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन "आत्मा" एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त मैदानी दल ने पूरे जिले में अभियान चलाया। टीम में कृषि वैज्ञानिक, कृषि विस्तार अधिकारी, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक शामिल थे। दल ने गांव-गांव जाकर चौपाल लगाकर किसानों से सीधा संवाद किया। ➡️अभियान में कृषकों को 01 माह तक संतुलित एवं विवेकपूर्ण उर्वरक उपयोग, मुदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक खेती, हरी खाद का उपयोग, मिटटी परीक्षण उपरांत की गई अनुशंसा के आधार पर उवर्रक का प्रयोग, समन्वित पोषक तत्वों का प्रबंधन एवं ई-विकास प्रणाली से टोकन बुक करने की प्रक्रिया आदि विषयों पर कृषकों को जागरूक किया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि रासायनिक खादों और कीटनाशकों के दुष्प्रभाव से बचकर प्राकृतिक खेती अपनाने से न सिर्फ मिट्टी बचेगी बल्कि खेती की लागत भी घटेगी और आय बढ़ेगी। ➡️अभियान अंतर्गत 01 माह में जिले के सभी विकासखंडों में 120 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से 5000 से अधिक कृषकों को जागरूक किया गया। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 2, 2026

होशंगाबाद शहर: यादव समाज द्वारा श्री कृष्ण की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई #krishnjanmasthami #hoshangabad.news - Hoshangabad Nagar News