रूपनगर: रूपनगढ़ के ग्राम पंचायत थल में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में विभिन्न विभागों ने आमजन को दी राहत, अधिकारी रहे मौजूद
ग्राम पंचायत थल में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन सोमवार 9:00 बजे मिली जानकारी शिविर में विभिन्न विभागों ने आमजन को योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया। शिविर में शिक्षा विभाग ने 40 विद्यार्थियों को अध्ययन प्रमाण पत्र जारी किए, जबकि चिकित्सा विभाग ने 69 आयुष्मान कार्ड वितरित कर 323 लोगों की स्वास्थ्य जांच की।