चक्रधरपुर: कान्द्रा साई में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, महेश FC इटीहासा बना चैंपियन
दीपावली के अवसर पर यंग स्पोर्टिंग क्लब की ओर से कान्द्रा साई, फुलकानी में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल धमाका-2026 का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में महेश FC इटीहासा ने पूर्ति स्टार को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 45 हजार रुपये और उपविजेता को 30 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।