सांगानेर: नगर निगम हेरिटेज और बाल मेला ने किशनपोल स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय से ‘कौन बनेगा बाल पार्षद अभियान’ किया लॉन्च
जयपुर। स्वच्छता से आमजन और खासकर बच्चों को जोड़ने के लिए नगर निगम हेरिटेज की ओर से 'कौन बनेगा बाल पार्षद' अभियान लॉन्च किया गया है। हेरिटेज निगम की महापौर कुसुम यादव ने डिजिटल बाल मेला और फ्यूचर सोसायटी की तत्वावधान में किशनपोल बाजार स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में इस अभियान को लॉन्च करते हुए कहा कि बच्चों को स्वच्छता के साथ जोड़ना बेहद जरूरी है।