सत्तर कटैया: सत्तर कटैया प्रखण्ड कार्यालय में खरीफ प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन, किसानों को दी गई जानकारी
सत्तर कटैया प्रखण्ड कार्यालय के प्रांगण में रविवार को खरीफ प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ब्रम्हदेव सिंह ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। किसानों को मोटे अनाज की खेती करने के लिए जहां प्रेरित किया गया वहीं कीटनाशक दवा के प्रयोग सहित अन्य जानकारी दी गई।