डौण्डीलोहारा: गजईडीह में शहीद खिलावन सिंह कोकिला की पुण्यतिथि मनाई गई
उनके शौर्य और समर्पण को याद करते हुए ग्राम गजईडीह में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक शामिल होकर वीर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। परिवार की ओर से माता ढेलु बाई कोकिला, पत्नी शशिकला कोकिला तथा पुत्र विनय कोकिला ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया