जांजगीर: बड़े नहर में बाइक समेत गिरा युवक, पार्षदों और युवाओं ने रेस्क्यू कर बचाई उसकी जान
सैनिक विहार स्थित बड़े नहर के सामने एक युवक बाइक समेत नहर में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना देख वार्ड नंबर 24 के पार्षद अजीत गढ़वाल, पार्षद अमित यादव और उनके साथ मौजूद युवाओं ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। बताया गया कि ग्राम कुटरा निवासी जय दिग्रास्कर बाइक समेत नहर में गिर गया था। युवक को नहर में डूबता।