कोईलवर: लोदीपुर पुल के पास सड़क हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस
चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाईवे पर लोदीपुर पुल के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान पवना थाना क्षेत्र के खोपिरा गांव निवासी सुनीता देवी एवं उनके पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर डायल 112 टीम ने दोनों घायलों शाम करीब 5:00 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर पहुंचाया।