कोईलवर: स्कार्पियो सवार सरपंच पर बाइक सवार को जानलेवा टक्कर देने का आरोप, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
गीधा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर के पास पूर्व विवाद को लेकर स्कॉर्पियो सवार सरपंच द्वारा बाइक सवार समेत दो लोगों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार को रौंदने की कोशिश की गई, लेकिन स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ टकरा गई। अपर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने गुरुवार की दोपहर 3:30 बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।