कोईलवर: कोईलवर में बंदरों पर चला अभियान, चार दर्जन से अधिक बंदर पकड़े गए, सुरक्षित जंगल में छोड़ने की तैयारी
नगर कार्यालय कोईलवर द्वारा बुधवार को बंदरों के आतंक से राहत दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सुबह से नगर के विभिन्न इलाकों में पिंजरे लगाकर चार दर्जन से अधिक बंदरों को पकड़ा गया। मुख्य पार्षद सरताज आलम ने बताया कि नगरवासियों की ओर से बंदरों के उत्पात की लगातार शिकायत मिल रही थी। बुधवार की अगले सुबह से लेकर शाम 4:30 बजे तक अभियान चला।