कोईलवर: छह माह बाद लौटी रौशनी, गोपालपुर पंचायत के वार्ड-02 की चार सोलर लाइटें हुईं दुरुस्त
कोईलवर प्रखंड के गोपालपुर पंचायत के वार्ड संख्या-02 में पिछले छह महीनों से बंद पड़ी चार सोलर स्ट्रीट लाइटों को मरम्मत कर पुनः चालू कर दिया गया है। जिससे अंधेरे से लोगों को राहत मिली है और आवागमन व सुरक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है। बुधवार दोपहर 3:30 बजे कोईलवर पंचायती राज पदाधिकारी कुणाल राज ने बताया कि वार्ड सदस्य के शिकायत पर संज्ञान लिया गया।