हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने माधव बिहार कॉलोनी निवासी 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व 1 जिंदा कारतूस हुआ बरामद
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने माधव विहार कॉलोनी निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बर बरामद हुआ है कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।