घोसी: बलजोरी बीघा गांव में आपसी विवाद के चलते मारपीट, एक युवक घायल, पीएचसी घोसी में हुआ इलाज
बलजोरी बीघा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक सिंटू कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जख्मी अवस्था में परिवार वालों के द्वारा तत्काल उसे पीएचसी घोसी में लाकर इलाज कराया गया।