नोएडा में बढ़ता प्रदूषण! GRAP-3 के बीच दल्लूपुरा गाँव में खुलेआम चल रहे अवैध पत्थर क्रेशर #Noida #Pollution #GRAP3
नोएडा में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अवैध पत्थर पिसाई क्रेशर बेधड़क धुआँ उड़ाते हुए दिन-रात चल रहे हैं। सेक्टर-165 के पास दल्लूपुरा गाँव में कई एकड़ में फैले इन क्रेशरों पर न खनन विभाग की नज़र है, न ही कोई कार्रवाई। GRAP-3 लागू है, बाहर लगे जनरेटरों और फैक्ट्रियों पर कार्रवाई हो रही है—पर ये खुले में चलता “क्रेशर नेटवर्क” किसी की पकड़ में नहीं! क्या यही सिस्टम है? जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग तेज #gbntoday #Noida #Pollution #GRAP3 #Illegal