बगोदर: बगोदर हरिहरधाम के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप घायल युवक की ईलाज के दौरान हुई मौत
बगोदर हजारीबाग रोड पर हरिहरधाम के पास गुरुवार रात ट्रक व बाइक की टक्कर हो गई। घटना से बाइक सवार बगोदर मंझलाडीह के राजेश कुमार गंभीर रुप घायल हो गया।घटना के बाद उसे बगोदर के किसी निजि अस्पताल में प्राथामिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।