बरेली: बरेली में बिजली चोरों पर बड़ा एक्शन, 36 पर FIR, 70 के कटे कनेक्शन, मॉर्निंग रेड से मचा हड़कंप
बरेली में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग ने बड़ा अभियान चलाया है। जिला प्रशासन, पुलिस, विजिलेंस और बिजली विभाग की 10 संयुक्त टीमों ने शहर और ग्रामीण इलाकों में मॉर्निंग रेड कर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। ताड़ीखाना, आलमगीरीगंज, आज़म नगर, कुतुबखाना, शहदाना, सुभाष नगर, गणेशपुर, महेशपुरा, देवरनिया और अलीगंज समेत कई इलाकों में 342 परिसरों की जांच की गई।