बिहार: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता आपूर्ति टास्क फोर्स की हुई बैठक
Bihar, Nalanda | Jul 9, 2026 जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में खाद्यान्न वितरण, ई-केवाईसी, पीडीएस दुकानों के निरीक्षण और धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की। जून माह में जिले में 97.93 प्रतिशत खाद्यान्न का उठाव और 90.70 प्रतिशत वितरण होने पर संतोष जताया गया, जबकि जुलाई में खाद्यान्न के धीमे प्रेषण के कारण अब तक केवल 20.85 प्रतिशत वितरण होने पर नाराजगी व्यक्त की गई।