हमीरपुर: सुमेरपुर में सिग्नल सिस्टम में खामियां पाए जाने पर स्टेशन उप प्रबंधक सहित 4 को नोटिस देने के दिए निर्देश
मंडल रेल प्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे झांसी ने शनिवार को अपराह्न 3 बजे यमुना साउथ बैंक एवं भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनरेटर रूम, जेई सिग्नल रूम, ड्यूटी रूम टेलीकॉम, वेटिंग रूम के साथ रेलवे स्टेशन के संचालन रूम आदि का निरीक्षण किया। आईपीएस बैटरी रूम बंद पाए जाने तथा सिग्नल सिस्टम में खामियों को देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की।