अजीतमल: ग्राम ककरैया में महिला को घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
क्षेत्र के ग्राम ककरैया में एक महिला के साथ मारपीट और उसे घसीटने का कथित वीडियो रविवार शाम सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ। वीडियो में एक युवक महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे घसीटता दिखाई दे रहा है। उसके साथ एक अन्य महिला भी नजर आ रही है, जबकि एक महिला उसे रोकने का प्रयास करती दिख रही है। हालांकि, पब्लिक ऐप वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।