सन्ना: बगीचा थाना परिसर में हड़कंप, पत्नी से जुड़ी परेशानी लेकर पहुंचे युवक ने कथित तौर पर खाया जहर
Sanna, Jashpur | Oct 20, 2026 जिले के बगीचा थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पत्नी से जुड़ी परेशानी लेकर थाने पहुंचे एक युवक ने कथित तौर पर जहर का सेवन कर लिया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए युवक को बगीचा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, रतबा निवासी रवि तिर्की ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर परेशान है और मरना चा