सरदारशहर: राजासर बिकान निवासी 5 बच्चों की मां अपनी 2 वर्षीय बच्ची के साथ घर से हुई गायब, पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज
सरदारशहर के राजासर बिकान निवासी नौरंग्राम पुत्र ओमप्रकाश प्रजापत ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है कि मेरी शादी को करीब 15 साल हो गए। मेरे चार पुत्री व एक पुत्र है। 13 जनवरी की रात्रि को हम सब परिवार के लोग घर में सोए हुए थे। रात्रि में किसी समय मेरी पत्नी ममता प्रजापत उम्र 35 साल मेरी दो वर्षीय पुत्री किरण को अपने साथ लेकर बिना बताए कहीं चली गई।