अरवल: डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
Arwal, Arwal | May 6, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं, मानव संसाधन और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक, जीएनएम, एएनएम की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और ओपीडी संचालन की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने स्वच्छता को बेहतर बनाए रखने और ओपीडी सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।