टीकमगढ़: नगरीय निकाय टीकमगढ़ के नजाई बाजार क्षेत्र में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान: स्वच्छता एवं पर्यावरण का दिया संदेश
नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित किए जा रहे हैं। इसीक्रम में कार्यक्रमों के अंतर्गत आज नजाई बाजार क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।