गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के इस्कॉन मंदिर से निकाली जाएगी भव्य श्री जगरनाथ रथ यात्रा,15 दिनों के लिए आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद हुआ पट
गया के इस्कॉन मंदिर में श्री जगरनाथ,बलभद्र और सुभद्रा का अभिषेक किया गया।इस दौरान दर्जनों महिला पुरुष श्रद्धालु विशेष पूजा में शामिल हुए।इस्कॉन मंदिर के प्रबंधक ने मंगलवार की सुबह 10 बजे बताया कि भगवान का पंचगव्य से अभिषेक और महाआरती की गई। ऐसी मान्यता है कि स्नान के बाद भगवान बिमार हो जाते है।इसलिए अगले 15 दिनों तक मंदिर का पट बंद रहेगा।