सिकंदराराऊ: विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने अतिरिक्त दहेज के लिए जहर देकर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच शुरू
जनपद हाथरस की सिकंदरा राऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदनपुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विवाहिता की पहचान मंजू पत्नी पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।