कैडेट्स को हथियार प्रशिक्षण दिया गया:-
माडल विद्यालय सरयू उच्च विद्यालय सुरसंड में दो बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया गया है| कैंप के तीसरे दिन सुबह के नाश्ते के बाद अन्य यूनिट से आए पिआई स्टाफ़ द्वारा इंस्ट्रक्टर तथा ओरियेंटेशन एवं पीओआईसी का सत्र संचालित किया गया| इस सत्र में विभिन्न अधिकारी, एएनओ, पीआई स्टाफ, जीसीआई और 600 कैडेट्स सम्मिलित हुए|एनसीसी के उद्देश्य और महत्व के बारे में बताया गया|
कैडेट्स को फील्ड क्राफ्ट के अंतर्गत दूरी का आकलन करना सीखाया गया| पीआई स्टाफ़ के द्वारा कैडेट्स को हथियार प्रशिक्षण दिया गया जिसमें उन्हें हथियारों के सभी भागों की जानकारी दी गई तथा उन्हें प्रयोग कर के भी बताया गया|
बिहार पुलिस के टीम द्वारा कैडेट्स को पुलिस से जुड़ी भर्तियो के बारे में बताया गया तथा एनसीसी करने से भर्तियो में मिलने वाले सुविधाओं के बारे में भी बताया। सुरसंड के अस्पताल के मेडिकल टीम द्वारा कैडेट्स को हेल्थ और हाइजीन की जानकारी भी दी गई।