पन्ना: दृष्टिबाधित आश्रम इंद्रपुरी कालोनी के संचालक ने SDM और महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पर प्रताड़ना के लगाए आरोप।
Panna, Panna | Feb 5, 2024 इंद्रपुरी कॉलोनी पन्ना में दृष्टिबाधित कन्या आश्रम चलाने वाले सिद्धार्थ शोध एवं जनकल्याण विकास संस्था के संचालक संतोष दुबे की अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया गया है कि वह एक कंप्यूटर सेंटर में आवेदन टाइप करवा रहे थे तभी अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े और बेहोश हो गए लोगों के द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।