पन्ना: पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता हेतु शासकीय छत्रशाल महाविद्यालय में ईको क्लब का गठन पेंटिंग के माध्यम से किया जागरूक।
Panna, Panna | Feb 5, 2024 छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना में पर्यावरण जागरूकता एवं संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाने के उद्देश्य से ईको क्लब का गठन किया गया है जिसके माध्यम से नेचर कैंप, पर्यावरण जागरूकता शिविर एवं पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रमों के आयोजन संबंधी प्रतिवेदन तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।